Trending News
राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद अखिलेश यादव से मिलीं नीलम ओहरी, संगठन मजबूत करने का मिला संदेश, बढ़ी राजनीतिक सक्रियता, विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में तेज हुई अटकलें श्वांस नली में दूध फंसने से हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप जरा धीरे चलें… दुर्घटना संभावित क्षेत्र के होर्डिंग लगाकर चालकों को किया सतर्क छठ घाट का ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने भी किया निरिक्षण , सफाई कार्य का लिया जायजा मुर्धवा-बीजपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से वाहन चालकों को हो रही दिक्कत एल.टी. संवर्ग से प्रवक्ता पदोन्नति एवं ऑनलाइन पदस्थापन का विकल्प देने की उठी माँग

शादी की खुशियां बदली मातम में , चार वर्षीय बालक की सन्दिग्ध मौत,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

मौसी की शादी में आया था 4 वर्षीय बालक जीनू

मण्डप की रस्म के दौरान अचानक गायब हुए जीनू 

कुएं में मिला जीनू का शव नाना ने लगाया हत्या का आरोप

बभनी(सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहीर बुढ़वा गांव में बुधवार रात शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब मौसी की शादी में शामिल होने ननिहाल आया 4 वर्षीय मासूम घर से सौ मीटर दूर कुएं में मृत मिला। मृतक के नाना ने हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जीनू भारती पुत्र सुनील कुमार भारती(0 4 वर्ष) एक हफ्ते पहले अपनी मौसी की शादी में ननिहाल अहीर बुढ़वा आया था। बुधवार रात करीब 9 बजे मंडप कार्यक्रम के दौरान जीनू भीड़ से अचानक गायब हो गया।

नाना रामबृक्ष जब भोजन के लिए जीनू को खोजने लगे तो वह नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की तो घर से डेढ़ सौ मीटर दूर पक्के कुएं में जीनू का शव उतराया मिला।इसके बाद सब की खुशियां मातम में बदल गई।


जीनू की मौत की खबर सुनते ही शादी वाले घर में मातम छा गया। स्वजन दहाड़ मारकर रोने लगे। नाना रामबृक्ष ने बताया कि जीनू की मां की मौत उसके जन्म के एक हफ्ते बाद ही हो गई थी। तब से बड़ी मुश्किल से उसका पालन पोषण किया था।
नाना रामबृक्ष ने गुरुवार सुबह थाने पहुंचकर नाती की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नू यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के हर पहलू पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?