लोढ़ी टोल प्लाजा पर रात में चली सघन चेकिंग, सीओ ट्रैफिक डॉ चारु के नेतृत्व में अभियान
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार की रात क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी के नेतृत्व में लोढ़ी टोल प्लाजा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी नरेंद्र सिंह व टीम ने ड्रिंक एंड ड्राइव समेत तमाम नियम उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई की।अभियान में ड्रिंक एंड ड्राइव, फॉल्टी नंबर प्लेट, ओवर स्पीडिंग, बिना सीट बेल्ट, मोबाइल फोन का प्रयोग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, तीन सवारी, नो पार्किंग, एचएसआरपी, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित अन्य नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।

545 वाहनों पर हुई कार्रवाई
चेकिंग के दौरान कुल 545 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें बिना हेलमेट के 231, बिना सीट बेल्ट के 09, मोबाइल फोन प्रयोग के 06, ड्रिंक एंड ड्राइव के 04, तीन सवारी के 52, रॉन्ग साइड के 43, हाई वॉल्यूम म्यूजिक/मोडिफाइड साइलेंसर/प्रदूषण के 17, नो पार्किंग के 105, डीएल के 21, बिना इंश्योरेंस के 14, दोषपूर्ण नंबर प्लेट के 29, काली फिल्म/थार/लग्जरी गाड़ी के 04 मामले शामिल हैं। एक वाहन को सीज भी किया गया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहन जांच की गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया और सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई। सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। जनपद में सड़क सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।




