पारिवारिक विवाद के बाद विवाहिता ने खाया यूरिया, हालत खतरे से बाहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुद्धी मेला घूमने पर पति की डांट से आहत होकर उठाया कदम, सीएचसी म्योरपुर में भर्ती

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के बरवाटोला गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद के बाद एक 18 वर्षीय विवाहिता ने आवेश में आकर यूरिया खाद खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया, जहां समय पर इलाज मिलने से अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार बरवाटोला निवासी सोनम पत्नी अजय सोमवार को परिजनों के साथ दुद्धी में लगे प्रदर्शनी मेले में घूमने गई थी। शाम को घर लौटने पर पति ने बिना बताए मेले में जाने को लेकर नाराजगी जताई और डांट दिया। इसी बात से आहत होकर विवाहिता ने घर में रखी खेतों में डाली जाने वाली यूरिया खाद का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ते ही परिजन उसे सीएचसी म्योरपुर ले गए। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिन्हा ने विवाहिता को भर्ती कर उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत अब स्थिर है और खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?