भीषण गर्मी में शीतल पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता:आशीष पांडेय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हिंडालको रेनुसागर ने औड़ी, अनपरा एवं डीबुलगंज में प्याऊ का किया शुभारम्भ

अनपरा, सोनभद्र। भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर द्वारा सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत औड़ी, अनपरा एवं डीबुलगंज क्षेत्र में प्याऊ लगाकर जनसेवा का कार्य किया गया। यह पहल यूनिट हेड आरपी सिंह के मार्गदर्शन एवं एचआर हेड आशीष पांडेय के दिशा निर्देशन में ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर द्वारा की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनपरा नगर पंचायत के चेयरमैन विश्राम प्रसाद बैसवार, विशिष्ट अतिथि अधिशासी अधिकारी अपर्णा मिश्रा एवं एचआर हेड आशीष पांडेय तथा ईआर हेड मृदुल भारद्वाज ने फीता काटकर प्याऊ का शुभारम्भ किया। प्याऊ पर आमजन को शीतल पेयजल एवं ओआरएस घोल उपलब्ध कराया जा रहा है।
एचआर हेड आशीष पांडेय ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों और जरूरतमंदों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। कंपनी सामाजिक सरोकारों के तहत आगे भी जनहित के कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने हिंडालको रेनुसागर की इस जनहितकारी पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि कंपनी द्वारा समय-समय पर क्षेत्र में सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य किए जाते रहे हैं, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलता है।
ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी दिनों में भीषण गर्मी को देखते हुए जरूरतमंद क्षेत्रों में इसी प्रकार की जनसेवा गतिविधियों का संचालन निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर हिंडालको रेनुसागर के अधिकारी गण सदानन्द पांडेय, आरके बर्मा, आरएन यादव एवं शिवम पाठक मौजूद रहे।

Leave a Comment

1476
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?