कोन बाजार का जला बिजली ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी में लोग बेहाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

बिजली आपूर्ति बाधित होने से कोन कस्बा में पानी की संकट गहराया

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय कस्बा में सोमवार की शाम 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से कस्बे में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली आपूर्ति ठप होने से हजारों लोगों की परेशानियां बढ़ गईं। पूरी रात लोग गर्मी से बेहाल रहे, वहीं पेयजल संकट ने स्थिति को और गंभीर बना दिया।


ट्रांसफार्मर जलते ही कस्बा के कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद हो जाने से लोगों को रातभर जागकर समय बिताना पड़ा। गर्मी के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं रहने से पानी की मोटर भी बंद हो गई, जिससे अधिकांश घरों की टंकियां खाली हो गईं और लोगों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया।


स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कस्बा में लंबे समय से लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। अत्यधिक लोड के चलते ट्रांसफार्मर पर दबाव बढ़ता गया, जिसके कारण यह घटना हुई।बिजली संकट के चलते कस्बा में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया लोग जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल होने की आस लगाए बैठे है,ताकि इस भीषण गर्मी से जल्द राहत मिल सके।वही ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिलते ही इस भीषण गर्मी को देखते हुए विभागीय जेई ने तत्काल ही ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी।


वही बिजली विभाग के जेई गजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया को शुरू कर दी गई है जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है उम्मीद है कि मंगलवार शाम या बुधवार की सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1567
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?