15 साल पहले बनी ईंट की सड़क उखड़कर बनी जानलेवा, ग्रामीणों ने विधायक से की निर्माण की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

खैराही-किरवानी मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे, 97 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी बोलीं- एंबुलेंस भी नहीं आ पाती

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खैराही एवं किरवानी को जोड़ने वाली सड़क बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई है। द्वितीय विश्वयुद्ध के पूर्व सैनिक रहे केदारनाथ दुबे का निवास स्थान इसी मार्ग पर है, बावजूद इसके अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका। पूर्व सैनिक की 97 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी ने बताया कि खैराही के शोभनाथ के घर से किरवानी निवासी पूर्व प्रधान शिवप्रसाद तक की सड़क का बहुत ही बुरा हाल है। ईंट की बनाई गई सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है और कहीं-कहीं ईंट ही सड़क पर से उखड़ गई है। अगर कोई बीमार हो जाए तो चार पहिया वाहनों को आने में काफी कठिनाइयां होती हैं और तो और कई बार लोगों को सड़क दुर्घटना में चोट लग चुकी है। ग्रामीण कुसुमलता, शिवप्रसाद, छोटेलाल, विनोद, सत्तार, अमेरिका, आशा, रोहित, जब्बार, अशोक, प्रशांत, रामेश्वर, विजय भारती, सूरज आदि लोगों ने बताया कि ओबरा विधानसभा के विधायक एवं समाज कल्याण मंत्री संजीव गोड़ को बीते महीने पत्र देकर इस सड़क के निर्माण की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द इस सड़क निर्माण की मांग संबंधित विभाग से की है। उन्होंने कहा कि लगभग पंद्रह वर्ष पूर्व ईंट की बनवाई गई यह सड़क अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बरसात में स्थिति और बदतर हो जाती है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन लगभग ठप हो जाता है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?