नरखोरिया में गूंजे भक्ति गीत, कलश यात्रा से शुरू हुआ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ व रामकथा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

17 से 23 मई तक चलेगा धार्मिक आयोजन, अर्जुन रामानुज वैष्णवदास महाराज के सानिध्य में उमड़ी हजारों की भीड़

सोनभद्र। जनपद के नरखोरिया नई बाजार स्थित श्री सुदाशु बम्हम बाबा प्रांगण में आयोजित पचकुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्री रामकथा महोत्सव का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यह धार्मिक आयोजन 17 मई से 23 मई तक आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का नेतृत्व अर्जुन रामानुज वैष्णवदास महाराज द्वारा किया गया। कलश यात्रा में क्षेत्र की महिलाओं, युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भक्तिमय भजनों, जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूब गया।
यज्ञकर्ता अर्जुन रामानुज विष्णु दास, गुप्तकाशी सोनभद्र के सानिध्य में निकली इस भव्य यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यात्रा में प्रमुख रूप से रत्नेश पाण्डेय, शैलेश पाण्डेय (ग्राम प्रधान), हृदय नारायण पाठक, विकास तिवारी, अशोक तिवारी, रमापति तिवारी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुरुषोत्तम मास अत्यंत पावन और पुण्यदायी माना गया है। इस माह में पूजा-पाठ, यज्ञ, कथा श्रवण एवं भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की आराधना करने से हजार गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कथा एवं महायज्ञ में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया।
कलश यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा तथा श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

Leave a Comment

1472
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?