मानदेय नहीं मिलने से परिवारों पर आर्थिक संकट, 20 तक भुगतान न हुआ तो कार्य बहिष्कार: पुष्पेंद्र शुक्ला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, 18 से 20 मई तक काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध, 21 मई से नो पे नो वर्क

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने बताया कि कर्मचारियों के लंबित मानदेय भुगतान के संबंध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 11-5-26 को कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों को मार्च 2026 एवं अप्रैल 2026 का मानदेय अभी तक प्राप्त नहीं हो पाया है। जनपद सोनभद्र में मार्च 2026 तक का मानदेय प्राप्त हो चुका है, जबकि अप्रैल का मानदेय लंबित है। इससे कर्मचारियों एवं उन पर आश्रित परिवारजनों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
वर्तमान समय में विद्यालयों का नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो चुका है। कर्मचारियों को बच्चों का शुल्क, पुस्तकें एवं अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं के साथ-साथ दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु धन की अत्यंत आवश्यकता है। खेद का विषय है कि इस गंभीर समस्या के प्रति अभी तक कोई अपेक्षित कार्यवाही नहीं हो रही है। उक्त परिस्थितियों में कर्मचारियों के समक्ष आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है, जिससे प्रदेश भर के कर्मचारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है।
श्री शुक्ला ने मांग की कि कृपया कर्मचारियों की उक्त समस्या का संज्ञान लेते हुए समस्त एनएचएम संविदा कर्मचारियों का लंबित मानदेय शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने की उचित कार्यवाही की जाए। अन्यथा यदि दिनांक 20 मई 2026 तक कर्मचारियों को 2 माह का लंबित मानदेय प्राप्त नहीं होता है, तो उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर जनपद के समस्त कर्मचारियों के साथ 18-5-26 से 20-05-26 तक काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा तथा 21 मई 2026 से “नो पे नो वर्क” की नीति अपनाते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया जाएगा। इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
संगठन ने पुनः अनुरोध किया कि कृपया कर्मचारियों की इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान कराकर संभावित आंदोलन की स्थिति से बचाया जाए। इस दौरान नेहा केशरी जिला महामंत्री, शिव सिंह जिला उपाध्यक्ष, कामेश्वर राय, ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, डॉ याकुब, डॉ हिमांशु, संदीप, कृष्णानंद सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1471
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?