दान में मिली विद्यालय की जमीन पर कब्जे का आरोप, लेखपाल की भूमिका पर उठे सवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

वैनी (सोनभद्र) । रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नदना अंतर्गत खटखरी गांव में स्थित बेसिक विद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि विद्यालय की भूमि, जो कभी दान में मिली थी और जहां आज भी प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहा है, उस पर लेखपाल की शह पर बाहरी व्यक्तियों को कब्जा कराया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, आराजी संख्या-89 रकबा 0.5070 हेक्टेयर भूमि विद्यालय की बुनियादी व्यवस्था और बच्चों के खेलकूद के लिए सुरक्षित थी। वर्तमान में इसी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान संचालित की जा रही है। आरोप है कि वहां गिट्टी, बालू, सीमेंट और ईंट जैसे निर्माण सामग्री रखकर कारोबार किया जा रहा है, जिससे विद्यालय के बच्चों को खेलकूद और आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो दबंगई और फौजदारी की धमकियां दी गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे मामले में स्थानीय लेखपाल की भूमिका संदिग्ध है और उन्हीं के संरक्षण में विद्यालय की जमीन पर कब्जा कराया जा रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय की जमीन को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि बच्चों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था पर संकट न खड़ा हो। साथ ही दोषियों और संरक्षण देने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई है।

गांव के लोगों का कहना है कि विद्यालय की जमीन पर कब्जा केवल सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण नहीं, बल्कि बच्चों के अधिकारों और शिक्षा पर सीधा हमला है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आंनद पाण्डेय ने बताया की प्रार्थना पत्र के माध्यम से जानकारी हुई है इसकी जांच कराई जायेगी विद्यालय की जमीन पर कोई अतिक्रमण या कब्जा है तो उसे जल्द से जल्द हटाया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?