ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, पिता-पुत्र सहित तीन लोग घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरनाकछार पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने मोटरसाइकिल मे टक्कर मार दिया जिसमे बाइक सवार तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरनाकछार ग्राम पंचायत निवासी मोटरसाइकिल चालक अशोक विश्वकर्मा उम्र लगभग 45 वर्ष ने बताया कि घर से टेंट का सामान मालवाहक गाड़ी पर लोड करा कर स्वयं मोटरसाइकिल से अपने पुत्र सूर्यकांत विश्वकर्मा उम्र लगभग 25 वर्ष व सहयोगी पिंटू उम्र लगभग 20 वर्ष को लेकर पड़ोसी गांव सलैयाडिह ग्राम पंचायत में वैवाहिक कार्यक्रम में लगवाने के लिए जा रहा था। इसी बीच विंढमगंज से दुद्धी की ओर जा रही ट्रक के द्वारा हमारी मोटरसाइकिल में जोरदार धक्का मार दिया जिसके कारण मेरा दाहिना पैर तथा मेरे पुत्र का दाहिना हाथ व सहयोगी पिंटू का दाहिना पैर टूट गया है।


स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तत्काल इस मार्ग पर चलने वाली सवारी गाड़ी टेंपो से विंढमगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद व फार्मासिस्ट रंजीत ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।


वही सूचना पर पहुंचे घायल के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी ने स्थानीय थाने को घटना के सूचना देने के पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना की ट्रक को अपने कब्जे में कर थाने पर ले गई।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?