सीमित संसाधन, बड़ा सपना: 40 किमी रोज सफर कर आशी गुप्ता ने CBSE इंटर में हासिल किए 91.8% अंक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

O- सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल डाला की छात्रा ने विद्यालय में किया टॉप, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर

कोन (सोनभद्र)। जिले के कोन क्षेत्र की बेटी आशी गुप्ता ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान भी बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल डाला की छात्रा आशी गुप्ता मूल रूप से कोन क्षेत्र की निवासी हैं। साधारण परिवार से आने वाली आशी ने सीमित संसाधनों के बीच कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

आशी की सफलता इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि वह प्रतिदिन अपने घर कोन से लगभग 40 किलोमीटर दूर डाला स्थित विद्यालय तक पढ़ाई के लिए सफर करती थीं। लंबी दूरी और तमाम चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई में कभी बाधा नहीं आने दी।

आशी के पिता जयदीप गुप्ता, जो पेशे से कपड़ा व्यवसायी हैं, ने बताया कि उनकी पुत्री बचपन से ही पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर रही है। हाईस्कूल में भी उसने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए थे और इंटरमीडिएट की तैयारी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ की।

परिणाम घोषित होते ही परिवार में जश्न का माहौल बन गया। रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने मिठाई खिलाकर आशी को शुभकामनाएं दीं। आशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय के शिक्षकों को दिया है।

वहीं पिता जयदीप गुप्ता ने विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग का आशी की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

आशी गुप्ता की यह उपलब्धि उन हजारों छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बन गई है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?