खलिहान और बांस में सन्दिग्ध परिस्थितियों में लगी आग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

असनहर गांव में बांस और करकच्छी गांव में खलिहान में लगी आग

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के असनहर और करकच्छी गांव में अचानक आग लग गयी जो देखते ही देखते कई घरों तक पहुंच गयी। ग्रामीणों कीमदद से आग पर काबू पाया जा सका। वही लोगो ने विद्युत तार से निकली चिंगारी से आग लगने की सम्भावना जता रहे है। इस आग से प्रभावितो ने जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के असनहर और करकच्छी गांव में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।असनहर गांव निवासी रमेश ने बताया कि ट्रांसफार्मर के पास अंचानक चिंगारी निकली जो धीरे-धीरे धीरे आग का रूप ले लिया। जिसके बार मे  विद्युत विभाग को सूचित कर आपुर्ति बन्द कराकर आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दर्जनों बांस के पेड़ जल गए ,यह तो संयोग अच्छा था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

ठीक इसी तरह करकच्छी गांव में रामदुलारे पुत्र मनरुप के घर मे भी आग लगने की घटना बताई जा रही है। आग किस कारण से लगी  पता चल पाया। वही खलिहान में रखा पुआल जल कर खाक हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।भीषण गर्मी में छोटी सी लापरवाही में चंद मिनटों में सब स्वाहा हो जा रहा है ।आग की घटनाओं के पीछे जर्जर तार भी कारण बन जा रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग से क्षतिपूर्ति की मांग की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?