शान्ति भंग में प्रधानपति समेत दस आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से मंगलवार को पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर कार्रवाई करते हुए प्रधानपति समेत दस व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही।


थाना प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा विवाद और तनाव की स्थिति उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खेमपुर निवासी चंदा देवी, पिंकी देवी और शांति देवी, निगाई निवासी अंशु, आकाश व पिंटू, मिटीहिनिया निवासी गुड्डू, देवाटन निवासी रामभजन चेरो, खरौंधी निवासी वीरेंद्र यादव तथा पड़रछ के टोला झिरगाड़ांडी निवासी प्रधानपति अमरेश यादव को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया।


पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अराजक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


वहीं मिली जानकारी के अनुसार बीते 28 अप्रैल को पड़रछ गांव के प्रधानपति अमरेश यादव पर झिरंगाडंडी गांव निवासी शंभू पटेल एवं उनके पुत्र अनिल पटेल को घर में घुसकर मारने पीटने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। इस मामले को लेकर पूर्व में कोन थाने में मुकदमा भी पंजीकृत किया गया था, जिसकी जांच चल रही है। पुलिस ने जांच के क्रम में मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।


इस सम्बंध में थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है तथा विवाद उत्पन्न करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?