प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाइयों का गठन, तीनों ब्लॉक में अध्यक्ष-मंत्री मनोनीत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिला प्रवक्ता अभिषेक मिश्रा ने किया संचालन; बोले- शिक्षकों का शोषण करने वालों पर होगी कार्रवाई

सोनभद्र। मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद सोनभद्र, संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के क्रमशः ब्लॉक रॉबर्ट्सगंज, नगवा एवं करमा की ब्लॉक इकाई का गठन/मनोनयन रॉबर्ट्सगंज स्थित एक होटल परिसर में किया गया।
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक में अरविन्द कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष, मृत्युंजय सिंह को ब्लॉक मंत्री, सौरभ कुमार सिंह को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, दुर्गेश सिंह यादव को संयुक्त मंत्री एवं कृष्ण कुमार गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं नगवा ब्लॉक में सौरभ पटेल ब्लॉक अध्यक्ष, दीपक कुमार मौर्य ब्लॉक मंत्री, पंकज सिंह ब्लॉक कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए। करमा ब्लॉक से सुशील कुमार यादव ब्लॉक अध्यक्ष एवं कुलदीप सिंह ब्लॉक मंत्री के पद पर चुने गए।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता अभिषेक मिश्रा द्वारा किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि संगठन सदैव शिक्षकों के हित में कार्य करेगा और जो लोग शिक्षकों का शोषण व दलाली कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने व शिक्षक समस्याओं के निराकरण के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।
निर्वाचन की इस प्रक्रिया के दौरान प्रदेश संगठन मंत्री/जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय, जिला संरक्षक जय प्रकाश राय, मांडलिक मंत्री भोलानाथ अग्रहरी, जिला महामंत्री हुकुम चंद्र, जिला प्रवक्ता अभिषेक मिश्रा, राम नगीना मिश्र, अशोक कुमार सिंह, राजेश कुमार जायसवाल, नवीन गुप्ता, अमित चौबे, मनीष शर्मा, राघवेंद्र तिवारी, अरविन्द चौहान, मोहित लाम्बा, राजेश द्विवेदी, आशुतोष शर्मा, प्रदीप बासु आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?