दिनदहाड़े मारपीट: 50 हजार की रंगदारी न देने पर परिवार पर चाकू-फरसे से हमला, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

चोपन (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना चोपन अंतर्गत सलखन बाजार निवासी प्रार्थी अशोक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10-06-26 को दोपहर 1:30 बजे वह अपनी पुश्तैनी जमीन से काम कर लौट रहा था।

तभी सलखन बाजार में राकेश जायसवाल, सुधीर उर्फ लखन जायसवाल, मानसिंह जायसवाल पुत्री स्व. राकेश जायसवाल, माधुरी पत्नी स्व. राकेश जायसवाल सहित कई लोगों ने उसे रास्ते में रोककर गालियां दीं। आरोप है कि आरोपियों ने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी और न देने पर चाकू, फरसी और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।

पीड़ित के सिर, दाहिने हाथ और सीने पर गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर बाजार के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों से उसे और उसके परिवार को लगातार जान का खतरा है।

पीड़ित ने थाना चोपन पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?