म्योरपुर में पुलिस की छापेमारी, 30 लीटर कच्ची शराब के साथ,तीन गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए आरोपी, आबकारी एक्ट में चालान

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को विभिन्न स्थानों से कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों का आबकारी एक्ट में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से दस-दस लीटर कच्ची शराब के साथ रामफल पुत्र मोहर शाह निवासी काचन, हुकूमचंद पुत्र मुन्नाराम निवासी कुसम्हा और राकेश पुत्र सीताराम निवासी गोविंदपुर को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी पुलिस को देख छिपने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को संदेह होने पर जब उन्हें पकड़ कर उनकी जामा तलाशी ली गई और उनके निशानदेही पर छुपाए गए जरकीन में 10-10 लीटर शराब बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?