एसपी के हस्तक्षेप के बाद भतीजे पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, बभनी में सनसनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- चार बच्चों की मां को बनाया हवस का शिकार, स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप

बभनी (सोनभद्र) । जिले के बभनी थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही सगे भतीजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बावजूद स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने के बाद मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पीड़िता के अनुसार घटना 26 अप्रैल 2026 की रात करीब 3 बजे की है। उस समय उसका पति और पुत्र एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान चपकी निवासी उसका भतीजा विदेश बियार पुत्र रामप्रकाश घर में घुस आया और जबरन दुष्कर्म किया।

महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, वहीं कुछ देर बाद परिजन भी घर लौट आए। घटना के बाद पीड़िता न्याय की गुहार लेकर बभनी थाने पहुंची, लेकिन आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कार्रवाई टालती रही।

थक-हारकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के हस्तक्षेप के बाद बभनी पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि आरोपी विदेश सियार के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 352, 351(3) और 333 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा और थानों में शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में भी मामले को लेकर आक्रोश व्याप्त है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठ रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?