करमा बाजार में गिरा बिजली का पोल, विद्युत आपूर्ति ठप होने से गहराया जल संकट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सुबह गिरा पोल, बड़ा हादसा टला; विभाग को सूचना के बाद भी शुरू नहीं हुई मरम्मत

करमा, सोनभद्र। स्थानीय मुख्य बाजार के मुख्य मार्ग पर अज्ञात कारणों से बिजली का पोल गिर गया, जिससे पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली न आने से पानी की भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय बाजार के मुख्य मार्ग रॉबर्ट्सगंज-मीरजापुर पर रामनारायण जायसवाल के घर के सामने लगा बिजली का पोल अज्ञात कारणों से गिर गया। सुबह जब लोग उठे तो पोल गिरा देख सन्न रह गए। संयोग अच्छा रहा कि उस समय बाजार में आवागमन नहीं हो रहा था, जिससे कोई हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली का यह पोल गिर जाने से पूरे बाजार की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। जिम्मेदार विद्युत अधिकारियों को सूचना दी गई है, परंतु अभी तक कोई पहल नहीं हुई। बिजली न होने से लोगों को पानी पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर विभाग समय पर विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं करता तो पानी का संकट और गहरा जाएगा। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से जल्द पोल ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Leave a Comment

1460
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?