IGRS निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में अव्वल, 22 में से 20 थानों को मिले 100 में 100 अंक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एसपी अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में अप्रैल-2026 में त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, मिली पहली रैंक

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन के IGRS पोर्टल पर माह अप्रैल-2026 में प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर सोनभद्र पुलिस ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। जिले को 100 में से 100 अंक मिले।
शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए अधिकारियों द्वारा IGRS पोर्टल की नियमित समीक्षा की गई। निस्तारण में आ रही कमियों को चिन्हित कर सुधार कराया गया। IGRS सेल में नियुक्त पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया। शासन की मंशा के अनुरूप हर शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हुआ।
जनपद के 22 थानों में से 20 थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। थाना रायपुर को 98 और थाना हाथीनाला को 99 अंक मिले।
प्रथम स्थान पाने वाले थाने: चोपन, दुद्धी, करमा, बभनी, अनपरा, पिपरी, म्योरपुर, जुगैल, शाहगंज, विण्ढमगंज, शक्तिनगर, रामपुर बरकोनिया, मांची, महिला थाना, ओबरा, पन्नूगंज, घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, कोन और बीजपुर। इन सभी ने 100 में 100 अंक हासिल किए।
यह उपलब्धि सोनभद्र पुलिस की जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता, त्वरित कार्यवाही एवं प्रभावी शिकायत निस्तारण प्रणाली को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?