तीन दिन से अंधेरे में कोन क्षेत्र : आंधी-तूफान ने बिजली व्यवस्था ध्वस्त किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

कोन (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के कोन क्षेत्र में आई तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सोमवार दोपहर आए इस भीषण मौसम ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया, जिससे पूरा इलाका पिछले तीन दिनों से अंधेरे में डूबा हुआ है।

तेज हवाओं के चलते एक दर्जन से अधिक बिजली के पोल गिर गए, जबकि कई जगहों पर पेड़ गिरने से विद्युत तार क्षतिग्रस्त हो गए। कोन और कचनरवा विद्युत उपकेंद्रों से बुधवार सुबह तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।

बिजली ठप होने से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। मोबाइल चार्जिंग, बैंकिंग सेवाएं और रोजमर्रा के जरूरी काम बुरी तरह प्रभावित हैं। गांवों में अंधेरा छाया हुआ है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिन घरों में शादी-विवाह जैसे कार्यक्रम हैं, वहां हालात और भी गंभीर हो गए हैं।

युद्ध स्तर पर मरम्मत जारी
कोन विद्युत उपकेंद्र के जेई गजेन्द्र श्रीवास्तव के अनुसार, विभाग की टीमें लगातार क्षतिग्रस्त पोल और तारों को ठीक करने में जुटी हैं। भारी नुकसान और रास्तों में गिरे पेड़ों के कारण कार्य में बाधा आ रही है, लेकिन उम्मीद है कि आज शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

लोगों की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द बिजली बहाल कराने की मांग की है, ताकि जनजीवन पटरी पर लौट सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?