किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने डीएम कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संयोजक संदीप मिश्र बोले- स्मार्ट मीटर जनता की जेब पर सीधा डाका, तत्काल हटाए जाएं

सोनभद्र। सोमवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा गया।
मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र ने कहा कि स्मार्ट मीटर जनता की जेब पर सीधा डाका है। इन्हें तत्काल हटाया जाए। उन्होंने मांग की कि जनपद के श्रमिक भाई-बहनों, रोजगार सेवक व मनरेगा कर्मचारियों का लंबित मानदेय व मजदूरी का भुगतान किया जाए। गेहूं खरीद केंद्रों का जिलाधिकारी निरीक्षण कर दोषियों पर कार्रवाई करें।
ज्ञापन में हर घर नल योजना की सीबीआई जांच कराने व पूरे जनपद में टैंकर से पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की गई। मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्था ठीक करने के लिए डीएम की अध्यक्षता में निगरानी समिति बनाने, प्रचंड गर्मी को देखते हुए धंधरौल की घाघर कैनाल व नगवां की नहर तत्काल खोलने की मांग उठाई गई। साथ ही धंधरौल डैम के ऊपर गेट लगाकर बंद किए गए रास्ते को खोलने की भी मांग की गई।
कार्यक्रम में मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र के साथ विन्दू खरवार, मुखलाल चेरो, आकाश चौहान, शत्रुधन बिन्द, अमन पासवान, विवेक जाटव, विनय पासवान, सूरज कनौजिया, संजय बियार, नगेन्द्र धागर, सोमारू पनिका, विजय पटेल, दिनेश चेरो, सत्यम पाण्डेय, सूरज, पवन, अजय, बादल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?