गोहना बस्ती में इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण, ग्रामीणों को बरसात में मिलेगी राहत:अजीत रावत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने किया उद्घाटन, बोले- गांव-गांव पहुंच रही विकास की किरण

सोनभद्र। विकासखंड रावटसगंज के ग्राम पंचायत पिपरी के गोहना बस्ती में अशोक गुप्ता के घर से गिरिजा प्रसाद के घर तक बनी इंटरलॉकिंग सड़क का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा व सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद भारती व ग्राम प्रधान कामेश्वर मौर्य की उपस्थिति में सड़क का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में इस कच्चे रास्ते से आने-जाने में काफी दिक्कत होती थी। भ्रमण के दौरान जनता ने प्रमुख को समस्या से अवगत कराया था। सड़क बनने से आमजन में खुशी का माहौल है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने उपस्थित ग्रामीणों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ सोनभद्र के गांवों तक विकास की किरण पहुंच रही है। “घर-घर जाएंगे, विकास की लहर लाएंगे” के उद्देश्य से सेवा ही संकल्प है। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद भारती, ग्राम प्रधान कामेश्वर मौर्य, लल्लन प्रधान, सकल कुमार, दिनेश कुमार भारती, बाबा लवकुश प्रसाद, संजय कुमार भारती, अशोक गुप्ता, गिरिजा प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?