51 श्रमिकों को वस्त्र, खाद्यान्न व फल वितरित, प्रधानाचार्य डॉ अंजली विक्रम सिंह ने किया शुभारंभ
सोनभद्र। माँ शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट सोनभद्र द्वारा संचालित विन्ध्य कन्या पी०जी ० कालेज में शुक्रवार को विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रधानाचार्य डॉ अंजली विक्रम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्रमिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन उन हाथों को सम्मान देने का है जिनके परिश्रम से हमारा देश आगे बढ़ता है। आज हम सभी श्रमिक भाइयों और बहनों के कार्य, समर्पण और योगदान को सलाम करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिक दिवस सिर्फ एक दिन नहीं है, यह उन सभी लोगों को याद करने का दिन है जो हर दिन अपने पसीने से देश का निर्माण करते हैं। चाहे खेतों में काम करने वाला किसान हो या कारखानों में काम करने वाला श्रमिक, हर कोई समाज का जरूरी हिस्सा है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार सिंह द्वारा 51 श्रमिक महिला-पुरुषों को वस्त्र, खाद्यान्न, गुड़ व फल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ श्रमिकों में मेवा, सुधीत, रमेश, सुरेश, जायफर, मुरारी, लक्ष्मीना, आशा, परमेश्वरी, भडूरु, बच्चा, मोहन आदि उपस्थित रहे।






