साइबर ठगी के 45,150 रुपये दो पीड़ित को कराया वापस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन पुलिस की बड़ी कामयाबी

दो पीड़ितों की रकम अज्ञात खातों में चली गई थी, साइबर टीम की तत्परता से खातों में लौटी धनराशि

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। जनपद में साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोन थाना पुलिस व साइबर टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए दो मामलों में ठगी के शिकार लोगों की कुल 45,150 रुपये की रकम वापस करा दी।


जानकारी के अनुसार ग्राम कचनरवा निवासी सुजीत सोनी ने गलती से एक अज्ञात नंबर पर 34,150 रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। वहीं ग्राम सरौली (थाना करमा) निवासी ओमप्रकाश के 11,000 रुपये भी अज्ञात खाते में चले गए थे।


दोनों पीड़ितों द्वारा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए और संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित किया। न्यायालय से आदेश प्राप्त कर दोनों मामलों में पूरी धनराशि वापस कराकर पीड़ितों के खातों में भेज दी गई।

इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, कांस्टेबल ऑपरेटर विजय कुमार एवं कांस्टेबल रोहित यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी की घटना होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?