निर्माण कार्यो में गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नही: जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। घोरावल तहसील के हिनौती में निर्माणाधीन  राजकीय बालिका हाई स्कूल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण में प्रयुंक्त सामग्री एवं कार्य की गुणवत्ता की अनिवार्य रूप से थर्ड पार्टी से जांच कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में हर हाल में पूर्ण किया जाए। विलंब या शिथिलता कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल का भी जायजा लिया गया, जहां स्थानीय स्तर पर विवाद के कारण कार्य बाधित होने की जानकारी प्राप्त हुई।

इस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी घोरावल को निर्देश दिए कि बाउंड्री वॉल निर्माण से संबंधित सभी विवादों का निराकरण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए तथा निर्माण कार्य तत्काल पुनः प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, उपजिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?