Trending News
राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद अखिलेश यादव से मिलीं नीलम ओहरी, संगठन मजबूत करने का मिला संदेश, बढ़ी राजनीतिक सक्रियता, विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में तेज हुई अटकलें श्वांस नली में दूध फंसने से हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप जरा धीरे चलें… दुर्घटना संभावित क्षेत्र के होर्डिंग लगाकर चालकों को किया सतर्क छठ घाट का ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने भी किया निरिक्षण , सफाई कार्य का लिया जायजा मुर्धवा-बीजपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से वाहन चालकों को हो रही दिक्कत एल.टी. संवर्ग से प्रवक्ता पदोन्नति एवं ऑनलाइन पदस्थापन का विकल्प देने की उठी माँग

व्यापारियो की बैठक में कोन-तेलगुड़वा मार्ग के अधूरे निर्माण को लेकर हुई चर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कोन की मासिक बैठक बुधवार को आयोजित की गई, जिसमें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा, जिनमें से कुछ मुद्दों पर तत्काल चर्चा करते हुए समाधान किया गया, जबकि अन्य समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।


बैठक के दौरान तेलगुड़वा-कोन व विंढमगंज मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर व्यापारियों में विशेष नाराजगी देखने को मिला। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है और व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। धूल, गड्ढों और असमान मार्ग के कारण ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।


इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल ने कहा कि अधूरे निर्माण कार्य के कारण व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान हेतु शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल गठित कर जिलाधिकारी से मुलाकात की जाएगी तथा उन्हें ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण कराने की मांग की जाएगी।


बैठक में संरक्षक सुशील जायसवाल, लक्ष्मी जायसवाल, कोषाध्यक्ष आनंद जायसवाल, राहुल, रमेश, मनीष जायसवाल सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?