Trending News
राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद अखिलेश यादव से मिलीं नीलम ओहरी, संगठन मजबूत करने का मिला संदेश, बढ़ी राजनीतिक सक्रियता, विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में तेज हुई अटकलें श्वांस नली में दूध फंसने से हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप जरा धीरे चलें… दुर्घटना संभावित क्षेत्र के होर्डिंग लगाकर चालकों को किया सतर्क छठ घाट का ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने भी किया निरिक्षण , सफाई कार्य का लिया जायजा मुर्धवा-बीजपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से वाहन चालकों को हो रही दिक्कत एल.टी. संवर्ग से प्रवक्ता पदोन्नति एवं ऑनलाइन पदस्थापन का विकल्प देने की उठी माँग

सीडीओ ने की जनगणना, मनरेगा, आवास योजनाओं की समीक्षा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीडीओ जागृति अवस्थी बोलीं- निर्धारित समय में पूरे हों सभी कार्य, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सोनभद्र। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी के नेतृत्व में विभिन्न विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना 2026-27, एनआरएलएम, ग्रामीण आवास, मनरेगा व अन्य योजनाओं की प्रगति परखी गई।बैठक में डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, डीपीआरओ, समस्त बीडीओ, एडीओ पंचायत एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। सीडीओ ने सभी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना, आवास, मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूर्ण करें। योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय से पहुंचे, इसकी निगरानी ब्लॉक स्तर पर की जाए। सीडीओ ने एनआरएलएम के तहत समूहों के गठन, आजीविका गतिविधियों और आवास योजना में अपूर्ण आवासों को जल्द पूरा कराने पर जोर दिया। मनरेगा में मानव दिवस सृजन व समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?