समर्पित एनजीओ ने सोनपंप के समीप ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, शीघ्र समाधान का संकल्प

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सुशील कुमार व डॉ. जीसी यादव के मार्गदर्शन में चला जनसेवा अभियान, अमन सिंह व सृष्टि ने किया नेतृत्व

सोनभद्र। समर्पित एनजीओ द्वारा जनसेवा अभियान के अंतर्गत सोनपंप के समीप स्थित ग्राम का दौरा किया गया। कार्यक्रम सुशील कुमार, सेवानिवृत्त जेडी सीबीसीआईडी एवं डॉ. जीसी यादव, बीएएमएस के विशेष मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
एनजीओ की टीम ने स्थानीय नेतृत्व के साथ ग्रामीणों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु प्रयास करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़ी समस्याएं रखीं।
संस्था ने कहा कि इस जनसेवा अभियान को सफल बनाने हेतु सभी प्राध्यापकों के सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा है। कार्यक्रम का नेतृत्व अमन सिंह एवं सृष्टि द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मार्गदर्शक के रूप में सुशील कुमार, सेवानिवृत्त जेडी सीबीसीआईडी, डॉ. जीसी यादव, बीएएमएस एवं ,अभिषेक चौधरी,उपस्थित रहे। एनजीओ ने भरोसा दिलाया कि चिह्नित समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?