नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने पर भाजपाइयों का जनाक्रोश, राहुल-अखिलेश का फूंका पुतला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O महिला मोर्चा ने निकाला जुलूस, बोलीं मीनू चौबे— विपक्ष के कारण रुका बिल, जल्द पास करे सरकार

ओबरा, सोनभद्र। नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पारित न होने से भारतीय जनता पार्टी ओबरा मंडल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ऊषा शर्मा की अध्यक्षता में राम मंदिर प्रांगण में कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण हुआ।
यहां से भाजपाइयों ने “मातृ शक्ति जिंदाबाद”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। जुलूस सुभाष तिराहे पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव सहित अन्य नेताओं का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की संयोजक मीनू चौबे ने कहा कि यह आक्रोश केवल ओबरा शहर में ही नहीं बल्कि पूरे देश में व्याप्त है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में “जन आक्रोश महिला सम्मेलन” आयोजित किए गए हैं, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि विपक्ष के कारण ही महिला आरक्षण से जुड़ा बिल पास नहीं हो सका।
मंडल अध्यक्ष ने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द यह बिल पास किया जाए ताकि मातृ शक्ति को समाज में उनका अधिकार मिल सके।
इस अवसर पर सतीश पाण्डेय, निवास तोमर, उमेश सिंह पटेल, बृजेश पाण्डेय, रंजना सिंह, विशाल गुप्ता, सुखनन्दन चौरसिया, सुनीता पाण्डेय, हेमलता जायसवाल, सरिता सिंह, अनुज त्रिपाठी, सुनील सिंह, विवेक तोमर, नित्यानंद दूबे, सुशील कुशवाहा, निलेश मिश्रा, किरन सिंह, पुष्पा दूबे, सुषमा कुशवाहा, अभिषेक शर्मा, अभिषेक सिन्हा, सावित्री देवी, विनोद तिवारी एवं मीडिया प्रभारी शिशिर शर्मा सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?