364 राजस्व गांवो में हर घर नल योजना से होने वाली पेयजल आपूर्ति की समस्याओं का दस दिनों में करे निराकरण: जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

हर घर नल जल योजना की जिलाधिकरी ने की बैठक

मई माह तक हर घर में सुनिश्चित हो शुद्ध पेयजल आपूर्ति, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई-जिलाधिकारी

जनपद में पेयजल संबन्धी शिकायतें प्राप्त होने पर सम्बन्धित दोषी के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाई-जिलाधिकारी

10 दिवस में समस्या का निराकरण न होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी कार्यवाही-जिलाधिकारी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ एवं शिकायतमुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हर घर नल जल योजना की सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्तर से पेयजल संबंधी शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए, जहां कहीं भी पेयजल आपूर्ति में समस्या हो, उसे तत्काल प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी भीषण गर्मी एवं मई माह को ध्यान में रखते हुए सभी ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में निर्बाध, नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाये, पेयजल आपूर्ति केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक घर तक वास्तविक रूप से पानी पहुंचना सुनिश्चित किया जाये।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी अधिशासी अभियन्ता जल निगम को निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी माध्यम से पेयजल आपूर्ति में लापरवाही की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हर घर नल योजना के अन्तर्गत जिन 364 राजस्व गांवों में पेयजल की आपूर्ति हेतु जल जीवन मिशन द्वारा सूची उपलब्ध करायी गयी है उन सभी राजस्व गावों में हर घर नल जल योजना के तहत जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाये यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो उसका निराकरण 10 दिवस के अन्दर निराकरण कर लिया जाये, निराकरण न किये जाने के स्थिति में सम्बन्धित दोषि के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही की जायेगी।

364 राजस्व गांवो में हर घर नल जल योजना के माध्यम से जल आपूर्ति किये जाने की सूची प्राप्त हुई है उन राजस्व गांवों टैंकर के माध्यम से जल आपूर्ति न की जाये, यदि टैंकर के माध्यम स्थिति उत्पन्न होती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति समस्या के निराकरण हेतु जनपद स्तर व ब्लॉक स्तर पर जो कन्ट्रोल रूम बनाये गये है उन्हें पूरी तरह से सक्रिय रखा जाये पेयजल आपूर्ति से सम्बन्धित कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसका तत्काल निराकरण किया जाये।

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्रवार सतत निगरानी बनाए रखें तथा पाइपलाइन, मोटर, पंप आदि तकनीकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें साथ ही कार्यों की नियमित समीक्षा कर प्रगति से अवगत कराते रहें।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?