छह सूत्री मांगों को लेकर बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राष्ट्रव्यापी बंदी के समर्थन में सोनभद्र में व्यापार बंद, जिलाध्यक्ष अशोक मौर्य बोले- लाइसेंस की बाध्यता समाप्त हो

सोनभद्र। बीज एवं कीटनाशक व्यापारी सेवा समिति के बैनर तले सोमवार को व्यापारियों ने छह सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रव्यापी बंदी के समर्थन में जिले में दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने डीएम नामित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। जिला अध्यक्ष अशोक मौर्य ने बताया कि एक से अधिक जनपदों में कारोबार करने पर प्रदेश निदेशालय स्तर से लाइसेंस लेने की बाध्यता असंवैधानिक है। यह प्रधानमंत्री के ‘एक राष्ट्र-एक व्यापार-एक लाइसेंस’ के सिद्धांत के विपरीत है। उन्होंने कहा कि जमाव मानक से कम आने पर लाइसेंस रद्द न कर नियमानुसार कार्रवाई हो। खाद की डिलीवरी विक्रेता की दुकान तक FOR पहुंचे। सील बंद बोरी से नमूना लेने पर अमानक होने की जिम्मेदारी पैकिंगकर्ता की हो, विक्रेता की नहीं। श्री मौर्य ने सार्थी पोर्टल को समाप्त करने की मांग की। कहा कि दुकानदारों के पास पढ़ा-लिखा कर्मचारी रखने की आर्थिक क्षमता नहीं है। प्रस्तावित सीड बिल 2025 का सरलीकरण हो। इसमें जुर्माने की राशि पश्चिमी देशों के मानक पर है, जो भारतीय परिस्थितियों से मेल नहीं खाती। इससे स्वदेशी बीज कंपनियां बंद हो जाएंगी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों का एकाधिकार होगा। ज्ञापन देने वालों में प्रदीप, राकेश कुमार, मनोज कुमार, अनिल, जयप्रकाश, नरेंद्र, राजेश, संतलाल, विनोद, रमानंद, कृष्णबाली, ददन, मदन, रवि, परमेश्वर, हिमांशु आदि मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?