किसानों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O धंधरौल जलाशय की भूमि पर सिंचाई विभाग के जिलेदार पर लगाए गंभीर आरोप, स्मार्ट मीटर हटाने की मांग

सोनभद्र। अखिल भारतीय किसान सभा जनपद सोनभद्र संयोजक कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिलकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला संयोजक समिति के अध्यक्ष प्रेमनाथ ने बताया कि धंधरौल जलाशय की खाली पड़ी भूमि में गरीबों द्वारा काश्त की गई फसल के मामले में सिंचाई विभाग के जिलेदार चतुर्थ नहर रॉबर्ट्सगंज की मिलीभगत से गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। जबकि यह भूमि अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों को मिलनी चाहिए थी। ज्ञापन में कहा गया कि भारत कृषि प्रधान देश है, लेकिन सरकार किसानों के साथ नाइंसाफी कर रही है। फसलों की बिक्री, भूमि अधिग्रहण, सुरक्षा, मुआवजा व स्मार्ट मीटर लगाकर शोषण किया जा रहा है। किसान सभा ने सर्वे रिपोर्ट में दर्ज फसल क्षति की जानकारी किसानों को देने, 30,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा व बीमा दिलाने की मांग की। साथ ही सरकारी बैंकों से कर्ज व बिजली बिल माफ करने, 1000 हेक्टेयर या उससे अधिक रकबे वाले गांव में क्रय केंद्र खोलने की मांग की गई। प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने सरकारी मीटर लगाने और नोएडा में गिरफ्तार मजदूरों को बेशर्त रिहा करने की मांग भी उठाई। इस अवसर पर सीपीआईएम जिला मंत्री नन्दलाल आर्य के साथ ऊंची कला के उदय प्रकाश, रामबचन, मुर्तजा अली सहित सैकड़ों पीड़ित परिवार मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?