सोनभद्र। रविवार को रॉबर्ट्सगंज महिला थाना परिसर में साप्ताहिक परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। केंद्र में पारिवारिक विवादों के निस्तारण हेतु दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की गई।
महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ने बताया कि इस बार कुल 06 प्रकरण परिवार परामर्श केंद्र में आए। इसमें से 03 प्रार्थना पत्रों में दोनों पक्षों के मध्य सहमति बनने पर सुलह-समझौता कराया गया। दोनों पक्षों को आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने के लिए राजी किया गया।
वहीं शेष 03 प्रार्थना पत्रों में दोनों पक्षों को अग्रिम तिथि दी गई है। अगली तिथि पर पुनः दोनों पक्षों को बुलाकर समझौते का प्रयास किया जाएगा।
महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ने कहा कि परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को थाने स्तर पर ही सुलझाकर परिवारों को टूटने से बचाना है। हर रविवार को महिला थाना परिसर में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया जाता है। इस दौरान महिला आरक्षी रिंकू यादव,खुशबू यादव आदि लोग मौजूद रहे।






