यह सरकार अंग्रेजों से बड़ी जुल्मी निकली, धधरौल डैम पर सड़क बंद होने से भड़के संदीप मिश्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। धधरौल डैम पर बने पुराने सार्वजनिक मार्ग को बंद किए जाने को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण डैम स्थल पर पहुंचे और सिंचाई विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।

प्रदर्शन के दौरान संदीप मिश्र ने सरकार और विभागीय अधिकारियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा,

“यह सरकार अंग्रेजों से बड़ी जुल्मी निकली। 1916 से जिस रास्ते से आम लोग आवागमन करते आ रहे हैं, उस रास्ते पर सिंचाई विभाग ने गेट लगाकर जनता की जिंदगी मुश्किल कर दी है।”

उन्होंने कहा कि चुर्क से चेरुई और चतरा से चरका तक सैकड़ों गांवों के लोग इस रास्ते पर निर्भर हैं। सड़क बंद होने से बच्चों की पढ़ाई, मरीजों के इलाज और ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।

संदीप मिश्र ने चेतावनी देते हुए कहा,

“अगर जल्द यह गेट नहीं खोला गया तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा अपने हक और हकूक के लिए बड़ा आंदोलन करेगा। जरूरत पड़ी तो कार्यकर्ता खुद इस गेट को उखाड़ फेंकेंगे और सिंचाई विभाग की नींव हिला देंगे।”

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर मनमानी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दशकों पुराना यह रास्ता इलाके की लाइफलाइन रहा है और इसे बंद करना जनता के अधिकारों का हनन है।

प्रदर्शन में कर्माव प्रधान मौर्य जी, राकेश जी, विजय चौहान, आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, दीपक भारती, बबलू, दिनेश चेरो, पप्पू खरवार, संजय बियार, विजय पनिका, रामाहल खरवार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

1450
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?