आदर्श इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल 94% व इंटरमीडिएट 96% रहा परिणाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026:

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा 2026 में आदर्श इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय का हाईस्कूल का परिणाम 94 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का परिणाम 96 प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्र-छात्राएं बेहद उत्सुक दिखे और अपना रिजल्ट देखकर एक-दूसरे को बधाइयां दीं। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में लक्ष्मी केसरी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं उषा ने 88 प्रतिशत, रागनी ने 87 प्रतिशत, रेशमा ने 86.6 प्रतिशत तथा दीपशिखा ने 86.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट में ज्योति मौर्य ने 87.7 प्रतिशत, पूजा ने 85.7 प्रतिशत, खुशबू मौर्य ने 82.8 प्रतिशत, प्रियांशु ने 82 प्रतिशत, नंदिनी ने 81 प्रतिशत तथा सत्यम ने 80.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर केदारनाथ उपाध्याय ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार मौर्य ने बच्चों को मिठाइयां खिलाकर उनका स्वागत किया। विद्यालय के शिक्षक डॉ. मंजू सिंह, डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, उपेंद्र प्रताप सिंह, विनीत कुमार, महेंद्र कुमार, राजेश केसरी, इंद्रेश कुमार गुप्ता, सुशील कुमार मिश्रा, वरुण चतुर्वेदी, शिवमनी आदि ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?