“ठेके पर चल रही गैस एजेंसियों के लाइसेंस रद्द करे सरकार” – गिरीश पाण्डेय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O गैस वितरण में कालाबाजारी का आरोप: नवागत जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग

O 10 दिन बाद भी नहीं मिल रहा उपभोक्ताओं को सिलेंडर

सोनभद्र। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज की सबसे पुरानी इंडियन गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने नवागत जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए ठेके पर चल रही गैस एजेंसियों के लाइसेंस रद्द करने की मांग की है।
गिरीश पाण्डेय ने कहा कि नगर की मुख्य इंडियन गैस एजेंसी पर गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह सवालों के घेरे में है। ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को एक सप्ताह से दस-दस दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। गैस एजेंसी के मुख्य मालिक फोन नहीं उठाते और उनके द्वारा नियुक्त ठेकेदार फोन पर गैस कम मिलने की बहानेबाजी कर रहे हैं।
पूर्वांचल नव निर्माण मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने आरोप लगाया कि ठेकेदार गैस की कालाबाजारी करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के मंत्री लगातार कह रहे हैं कि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति के लिए गैस की कोई कमी नहीं है। ऐसे में गैस एजेंसी का ठेकेदार सरकारी दावों को दरकिनार कर सरकार की छवि धूमिल करने पर आमादा है।
गिरीश पाण्डेय ने जिलाधिकारी सोनभद्र से मांग की कि ऐसी गैस एजेंसियों का लाइसेंस रद्द कर नए सिरे से एजेंसी किसी जिम्मेदार कारोबारी को दी जाए, जो आगे किसी को ठेके पर न दे। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में घरेलू उपभोक्ताओं को 25 दिन के अंदर सिलेंडर दिलाना सुनिश्चित कराने की भी मांग की।
उन्होंने कहा कि सरकार को बदनाम कर सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही है। आम उपभोक्ता परेशान है और ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं। इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?