सूदखोरी का खौफनाक खेल: युवक को नमक डाल व शराब पिला कर की बेरहमी से पिटाई,नही दर्ज हुआ मुकदमा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

21 अप्रैल को बंधक बनाकर युवक की पिटाई, लाखों की अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी का आरोप

युवक पर नमक डाला और कुएं में लटका कर की पिटाई

युवक को सुदखोरो ने पिलाया शराब ताकि दर्द से कराहने न पाए

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बजाय पीड़ित युवक बताया अपराधी

पुलिस ने कहा कि अमित पटेल पर गोवा में दो और रावर्ट्सगंज कोतवाली में एक मुकदमा है दर्ज

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सूदखोरी और दबंगई का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले दिलीप पटेल के माध्यम से दस प्रतिशत ब्याज पर सूद का काम करने वाले अभिषेक पटेल से 01 लाख 35 हजार रुपये लिया था। जिसे समय पर नही लौटा पाने पर सूदखोरों ने उसको बंधक बनाकर मारापीटा और जान से मारने की धमकी दिया।
आरोपियो ने 21 अप्रैल को शीतला मन्दिर से उसकी बाइक पल्सर यूपी 64 बीई 2292 पर बैठाकर धर्मशाला रोड स्थित एक कपड़े के शो रूम में लाये और वहाँ उसको मारापीटा,इसके बाद चार पहिया वाहन में बैठाकर मिश्रोलिया ले गए। वहाँ एक कमरे में बंद करके नमक डालकर पिटाई किया इसके बाद एक कुंआ ने पैर बांध कर लटका दिया और पिटाई करते रहे।

पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक समेत कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित अमित पटेल के आरोप लगाया कि उसने 6 माह पूर्व दिलीप पटेल के माध्यम से अभिषेक पटेल से 1 लाख 35 हजार रुपये उधार लिया था। आरोप है कि सूदखोरों ने ब्याज के नाम पर उससे अब तक करीब 86 हजार रुपये से अधिक की रकम वसूल ली, लेकिन इसके बावजूद लगातार और पैसे की मांग की जा रही थी। जब पीड़ित ने आगे रुपये देने से असमर्थता जताई तो दबंगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

पीड़ित का आरोप है कि सूदखोरों ने उसे करीब 21 अप्रैल को पूरे दिन तक बंधक बनाकर रखा और बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं, उसे जबरन शराब पिलाकर भी मारापीटा गया। युवक के मुताबिक, आरोपियों ने उसे अधमरा समझकर खेत में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। जिसके बाद में परिजन घायल अवस्था में उसे लेकर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग किया।

शिकायती पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी बोलेरो और बाइक से गांव में पहुंचकर लगातार धमकी देते हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि दबंगों के खौफ के चलते उनका घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। युवक ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो उसके साथ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।

मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में सूदखोरी का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है और गरीब व जरूरतमंद लोगों को ऊंचे ब्याज के जाल में फंसाकर उनका शोषण किया जा रहा है। ऐसे मामलों को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से सूदखोरों के हौसले बुलंद हैं।

इस मामले पर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने कहा कि पीड़ित युवक अमित पटेल पर गोवा ने दो मुकदमा और रावर्ट्सगंज कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज है। उसके द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र की जांच किया जा रहा है।

Leave a Comment

1447
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?