सन्दिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से घर जलकर हुआ खाक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

सहगोड़ा गांव की घटना

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहगोड़ा गांव में बुधवार देर रात अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। इस घटना में घर, पुआल और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहगोड़ा निवासी राम सिंह पुत्र जगमोहन अपने पोते रवि के साथ घर के बाहर सो रहे थे। देर रात आग की लपटें तेज होने पर रवि की नींद खुली। उसने देखा कि घर में आग लगी है और तुरंत अपने दादा राम सिंह को जगाया।

आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण भी शोर मचाने लगे और मौके पर इकट्ठा हो गए। आग तब तक विकराल रूप ले चुकी थी। ग्रामीणों ने होड़ा मशीन का उपयोग कर लगभग तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि, आग पर काबू पाने तक घर में रखा महुआ और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घर के बगल में रखा पुआल भी आग की चपेट में आने से नष्ट हो गया। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य दूसरे गांव में एक शादी समारोह में गए हुए थे।

पीड़ित राम सिंह ने इस भीषण अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की अपील की है। इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल को भी सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?