बीडीओ ने की समीक्षा बैठक मे पेयजल, आवास, पेंशन सत्यापन पर दिए निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O खंड विकास अधिकारी लाल जी शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक

सोनभद्र। विकास खंड रॉबर्ट्सगंज के सभागार में गुरुवार को खंड विकास अधिकारी लाल जी शुक्ला की अध्यक्षता में गुरुवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विकास खंड रॉबर्ट्सगंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों में पेयजल की समस्या, आवास, पेंशन सत्यापन, शादी अनुदान, ग्राम पंचायतों के तालाबों में जल संचयन की स्थिति तथा अनुसूचित जाति-जनजाति को मुख्यमंत्री आवासों की मांग के संबंध में समीक्षा की गई।


बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारी लाल जी शुक्ला ने संबंधित कर्मियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में लोगों की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है। ऐसे में जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
बैठक में एडीओ पंचायत राधेश्याम यादव, एडीओ सहकारिता अखिलेश प्रजापति, ग्राम विकास अधिकारी प्रिती पाठक, संगीता राय, स्वेता, पार्थ राज सिंह, अजय कुमार, प्रमोद कुमार समेत अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1446
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?