बस की चपेट में आया किशोर ,उपचार के दौरान हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बारात में डीजे की धुन पर नाचने के दौरान हुआ हादसा

मृतक बीजपुर थाना के नेमना गांव का

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  रेणुकूट बीजपुर मार्ग पर असनहर गांव में बारात में आया किशोर मध्य रात्रि में बस की चपेट में आकर घायल हो गया, पुलिस घायल अवस्था में बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुची जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।

सोमवार की रात बीजपुर थाना क्षेत्र के चेतवा गांव से बारात असनहर गांव में तिलक के घर आई थी बारात में डीजे की धुन पर बाराती नाच रहे थे कि उसी समय छत्तीसगढ़ की तरफ जा रही बस ने पटरी पर खड़े किशोर को जोरदार टक्कर मारी थी जिससे किशोर के सर और पैर में गम्भीर चोट आई।

इस घटना के बाद पुलिस ने किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान किशोर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि किशोर नेमना गांव निवासी हैं जिसका नाम बच्चू पुत्र बाबूलाल 14 वर्ष के रूप में पहचान की गई है। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है समाचार लिखे जाने तक परिजन नहीं पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?