सोनभद्र। उ0प्र0 शासन के निर्देश पर जन शिकायतों की सुनवाई तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में ‘समाधान दिवस सम्भव’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई दिवस का आयोजन हुआ।
जनसुनवाई में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 2, नगर पंचायत घोरावल में 1, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 2, नगर पंचायत ओबरा में 5, नगर पंचायत रेनुकूट में 0, नगर पंचायत पिपरी में 2, नगर पंचायत दुद्धी में 3, नगर पंचायत डाला बाजार में 1 तथा नगर पंचायत अनपरा में 2 शिकायतें शामिल रहीं।
अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश आदि से संबंधित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है और इस पर तत्परता से कार्यवाही की जा रही है।
इस अवसर पर जेई राज कुमार राज, सभासद अनवर अली, राकेश कुमार, मनोज चौबे, हीरावती,अजीत सिंह, विमलेश, राजीव कुमार, आकाश कुमार एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।





