संदिग्ध मौत: कुएं में मिला विवाहिता का शव, पति-सास-ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- 3 साल पहले हुई थी शादी, पिता का आरोप – दहेज के लिए प्रताड़ित कर कुएं में धकेल कर की हत्या

बभनी (सोनभद्र)। जनपद में एक बार फिर दहेज उत्पीड़न का दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव की है, जहां सकीना नामक महिला की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के पिता गुड्डू, जो बीजपुर थाना क्षेत्र के अंजानी गांव के निवासी हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी करीब तीन साल पहले करकच्छी गांव निवासी विशाल पुत्र तिलकधारी के साथ की थी।

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर सकीना को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पिता के मुताबिक, 10 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6 बजे पति विशाल, ससुर तिलकधारी और सास कमला ने मिलकर उनकी बेटी को कुएं में धकेल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

पिता की तहरीर के आधार पर बभनी थाना पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ संबंधित धाराओं (धारा 80, 85, 3/4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

बड़ा सवाल

क्या दहेज के लालच में एक और बेटी की जान चली गई?
कब रुकेगा ये दहेज उत्पीड़न का सिलसिला?

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?