शनिचर बाजार में चोरो ने कई दुकानों में की चोरी, व्यवसायियों में हड़कम्प

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

पुलिस के रात्रि गश्त पर उठे सवाल, व्यपारियो में आक्रोश

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  स्थानीय थाना क्षेत्र में रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फूलवार ग्राम पंचायत के शनिचर बाजार में बीती शुक्रवार की रात को अज्ञात चोरों ने कई दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। शनिवार को दुकानों में चोरी की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और चोरो तक पहुंचने व जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दुकानदारों को दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिचर बाजार में अंकित मोबाइल शॉप का चोरों ने ताला तोड़कर करीब 8 जिओ मोबाइल, कुछ कस्टमर के रिपेयर किए गए मोबाइल, लगभग 20 एयरफोन तथा दुकान में रखे कुछ नगद पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार के अनुसार कुल मिलाकर लगभग ₹70,000 का नुकसान हुआ है।

वहीं दूसरी घटना में बंशीधर की किराना दुकान से सामान समेत नगद लेकर फरार हो गए। इसके अलावा रामबली कनौजिया की दुकान का ताला तोड़कर लगभग 15 लीटर पेट्रोल चोरी कर लिया गया। एक अन्य दुकानदार ने बताया कि उनके दुकान का भी ताला तोड़ा गया, हालांकि चोर चोरी करने में सफल नहीं हो सके।घटना की सूचना मिलते ही थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

इस चोरी के सम्बन्ध में थाना निरीक्षक शिवकुमार सिंह के निर्देश पर दीवान भूपेंद्र पांडेय व धीरेंद्र मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस द्वारा पीड़ितों को आश्वासन दिया गया है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द ही पकड़ कर कार्रवाई की जाएगी।


बरहाल प्रशासन की ओर से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही गई है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चिंता का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?