सुबह टहलने निकले अधिवक्ता की गोली मार कर हत्या, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

पुलिस अधीक्षक ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम किया गठित

पुरानी रंजिश को लेकर ही गांव के एक व्यक्ति द्वारा गोली मारकर की गई अधिवक्ता की हत्या: पुलिस अधीक्षक

एक नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में अपराधियों के हौसले इतने बुलन्द है कि दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दिया,इस हत्या से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। शनिवार को कटरा कोतवाली क्षेत्र के सदभावना नगर में सुबह टहलने निकले अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू सिंह की बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वही बताया जा रहा है कि हमलावरों ने देसी तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे अधिवक्ता राजीव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी दुस्साहसिक थी कि इसका लाइव फुटेज भी सामने आया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

अधिवक्ता को गोली मरते हुए का सीसीटीवी फुटेज

जनपद मुख्यालय पर सरेराह हुई इस हत्या के बाद अधिवक्ता समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों और वकीलों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए

वही अधिवक्ता के हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।

इस घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक अर्पण रजत कौशिक ने बताया कि आज सुबह कटरा कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह की गोली लगने से मौत हो गयी है। इस सूचना पर मौके पर पहुंच घटना स्थल का मुआयना किया है ,प्राथमिक जांच में जो तथ्य सामने आया है कि अधिवक्ता का  उनके ही गांव के रहने वाले एक व्यक्ति कोई पुराना विवाद था। इस आधार पर परिजनों द्वारा दी गयी नामजद तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?