सीएस पाण्डेय
पिता के साथ महाराष्ट्र कमाने जा रहे युवक
शुक्रवार को घर पहुंचा शव,मचा कोहराम
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बचरा गांव निवासी 19 वर्षीय युवक का शव तेलंगाना राज्य के रामाकुडम में रेल के पटरी के किनारे मिला।पिता के साथ वह कमाने महाराष्ट्र जा रहा था।घटना की जानकारी पर कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के बचरा गांव निवासी 19 वर्षीय दिलीप कुमार पुत्र रामेश्वर का शव शुक्रवार को गांव पहुंचेगा।मृतक के पिता ने बताया की वह महाराष्ट्र में मजदुरी करता है इस बार रविवार को जब काम करने जाने लगा तो छोटा लड़का भी काम पर जाने को तैयार हो गया।दोनों बाप बेटे और अन्य कुछ साथियों के साथ रविवार को घर से महाराष्ट्र काम करने के लिए निकला था कि तेलंगाना के पास रामाकुडम के पास चलती ट्रेन से युवक गायब हो गया।उस समय उसके पिता सो रहे थे जब नींद खुली तो पुत्र की तलाश करने लगा।अगल बगल वालों से पूछताछ भी किया लेकिन कोई पता नहीं चला।इसके बाद वह ट्रेन को चैन पुलिंग करके रोका और पुलिस को सूचना दी।
रविवार रात का समय था इसलिए युवक मिला नहीं अगले रेलवे स्टेशन पर पिता ने रपट लिखाई और घर वापस आ गया।रपट कराने के बाद तलाश जारी रखी। बुधवार को रामाकुडम से रेलवे पुलिस ने पुत्र के शव मिलने की सूचना दी।पटरी के किनारे पड़े फोटो से शव की पहचान करवाई।इसके बाद गांव में कोहराम मच गया।
इसे परिजन शव लेने रवाना हुए शुक्रवार की शाम तक शव बभनी पहुंचने की उम्मीद है।घटना के बाद परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।






