यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ चारु ने की समीक्षा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O पुलिस सभागार में आयोजित हुई बैठक संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सोनभद्र। गुरुवार को क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारु द्विवेदी द्वारा यातायात निरीक्षक, समस्त यातायात उपनिरीक्षक (टीएसआई) एवं थाना रॉबर्ट्सगंज, चोपन, घोरावल व बभनी की सीसी टीम की वृहद समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान यातायात प्रबंधन, प्रवर्तन कार्यवाही, सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक (DGP) द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा आमजन को नियमों के प्रति जागरूक करें।
सोनभद्र पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?