सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा लसडा में शनिवार देर शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई जब ट्रांसफार्मर में घु धु कर आग लग गई। वहीं ग्रामीणों के सूझबूझ से आग पर पाया गया काबू। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ घंटे पहले संविदा लाइनमैन द्वारा ट्रांसफार्मर पर काम किया गया था, उसके बाद लाइट जैसे ही आई धुआ उठ कर आग जलना शुरू हो गया। वही जल्द ही आग पर काबू न पाया जाता तो अगल-बगल के सैकड़ो एकड़ की पकी गेहूं की फसल जलकर नस्ट होजाती। ग्रामीणों का आरोप है कि इस तरह से संविदा लाइनमैन द्वारा आए दिन हरकत करने से कई बार इस तरह के विद्युत घटना हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के आल्हा अधिकारी व जिलाधिकारी का ध्यान किस तरफ आकर्षित करते हुए संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।






