‘बुलडोजर एक्शन’ का नया अवतार: तेज आवाज वाले वाहनों पर चला कानून का पहिया, लाउडस्पीकर तोड़कर दिया सख्त संदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जिले में कानून व्यवस्था की सख्ती का एक नया और अनोखा रूप देखने को मिला, जहां इस बार बुलडोजर माफियाओं के ठिकानों पर नहीं, बल्कि सड़कों पर दौड़ रहे उन वाहनों पर गरजा जो तेज आवाज और फूहड़ गानों से आम लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर रहे थे। योगी पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ ऐसा अभियान चलाया, जिसने पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। नियमों की अनदेखी कर वाहनों पर लगे अवैध लाउडस्पीकरों को मौके पर ही बुलडोजर से तोड़ दिया गया—जिसे यूपी में इस तरह की पहली सख्त कार्रवाई माना जा रहा है।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य राज्य मार्ग पर लोढ़ी टोल प्लाजा के पास चलाया गया यह अभियान सख्ती और संदेश दोनों का उदाहरण बन गया। पुलिस ने उन वाहनों को चिन्हित किया, जिनमें नियमों के खिलाफ बाहर लाउडस्पीकर लगाकर तेज ध्वनि में गाने बजाए जा रहे थे।

कार्रवाई के दौरान बुलडोजर बुलाकर मौके पर ही इन अवैध लाउडस्पीकरों को तोड़ दिया गया। पूरे अभियान के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों की मौजूदगी में सख्ती के साथ कार्रवाई की गई।

अनिल कुमार (एएसपी) ने स्पष्ट कहा कि सड़क पर नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तेज ध्वनि न केवल आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती है, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है।

वहीं रणधीर मिश्रा (सीओ सिटी) ने बताया कि अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण से बुजुर्गों और बीमार लोगों को गंभीर दिक्कत होती है। साथ ही फूहड़ गानों से सामाजिक वातावरण भी प्रभावित होता है और तेज आवाज के कारण सड़क पर चलने वालों का ध्यान भटकने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।

योगी फोर्स की इस अनोखी कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि अब कानून सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सड़क पर भी पूरी सख्ती के साथ लागू होगा।

अनिल कुमार (एएसपी) ने बताया की “नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

रणधीर मिश्रा (सीओ सिटी) ने कहा “ध्वनि प्रदूषण रोकना जरूरी है, यह आम जनजीवन और सड़क सुरक्षा दोनों के लिए खतरा है।”

Leave a Comment

1414
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?