चार किलो गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना पुलिस द्वारा चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 04 किलो 94 ग्राम गांजा के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह ने बताया कि गुरुवार को संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बगिया पेट्रोल पंप के आगे, ग्राम बगिया क्षेत्र से एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। वही तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक बोरी में चार बंडलों में रखा कुल 04 किलो 94 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वही गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम जितेन्द्र बिन्द उर्फ देवकी पुत्र जगदीश निवासी खम्हरिया सोनबरसा, थाना कोन के रूप में हुई। जामातलाशी में उसके पास से एक कीपैड मोबाइल फोन एवं 500 रुपये नकद भी बरामद किए गए।


इस संबंध में थाना कोन पर मु0अ0सं0 46/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। थाना प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आधा दर्जन से अधिक आपराधिक इतिहास रहा है।


इस आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राकेश राय, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?