O 78.5% छात्र निपुण दक्षताओं में सफल,शेष कमजोर दक्षताओं पर केंद्रित प्रयास करने का निर्देश
सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, सोनभद्र में निपुण विद्यालय मूल्यांकन परीक्षा के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने निपुण घोषित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की।
बीएसए ने बताया कि जनपद के कुल 1,761 मूल्यांकित विद्यालयों के 34,692 छात्रों का आकलन किया गया, जिनमें से 27,250 छात्र, अर्थात लगभग 78.5 प्रतिशत, निपुण दक्षताओं में सफल पाए गए हैं। कक्षा 1 में 79.1 प्रतिशत और कक्षा 2 में 77.9 प्रतिशत छात्रों ने अपेक्षित दक्षता प्राप्त की है।



बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि अब अगला लक्ष्य शेष कमजोर दक्षताओं पर केंद्रित प्रयास करना है, ताकि शत-प्रतिशत निपुणता प्राप्त की जा सके। उन्होंने शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे बच्चों की बुनियादी समझ को और मजबूत करने के लिए नियमित आकलन, उपचारात्मक शिक्षण और व्यक्तिगत ध्यान की रणनीति अपनाएं।









